{"_id":"5b03dbf34f1c1bd0408b7228","slug":"101526979571-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे दो बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे दो बच्चे
Updated Tue, 22 May 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र में जसरोटा गांव के दो बच्चे नहर में डूब गए। स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशु पुत्री केवल कृष्ण और पंकज कुमार पुत्र अशोक कुमार जसरोटा में नहर में दोपहर को नहाने के लिए गए थे। इनके साथ ही कुछ और बच्चे भी नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों बच्चों का पैर फिसल गया और वे पानी के बहाव में बह गए। अन्य बच्चे गांव में इसकी सूचना देने के लिए भागे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर आकर बच्चों को बाहर निकाला। निशु की मौत हो चुकी थी, लेकिन पंकज अभी सांस ले रहा था। लोगों ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। दो बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पंकज का शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।