फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10 NCC cadets of Jammu Kashmir part of Republic Day celebrations, students reached Delhi

जम्मू कश्मीर: प्रदेश के 10 एनसीसी कैडेट्स गणतंत्र दिवस समारोह का बनेंगे हिस्सा, दिल्ली पहुंचे छात्र

Sat, 07 Jan 2023 05:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 05:33 PM IST
सार

एनसीसी कैंप नगरोटा से दिल्ली पहुंचे कैडेट्स में महिला कॉलेज परेड के पांच और पद्म श्री पद्मा सचदेव महिला कॉलेज गांधीनगर के दस कैडेट्स शामिल हैं। इसके अलावा महिला कॉलेज परेड की एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट सुमन लता ने बताया कि उन्होंने अपने पांच कैडेट्स को दिल्ली भेजा है।

विज्ञापन
10 NCC cadets of Jammu Kashmir part of Republic Day celebrations, students reached Delhi
एनसीसी दस्ता

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के एनसीसी कैडेट्स भी शामिल होंगे। इसके लिए जम्मू से भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का चयन कर 31 दिसंबर को दिल्ली भेजा गया है। 

विज्ञापन


एनसीसी कैंप नगरोटा से दिल्ली पहुंचे कैडेट्स में महिला कॉलेज परेड के पांच और पद्म श्री पद्मा सचदेव महिला कॉलेज गांधीनगर के दस कैडेट्स शामिल हैं। महिला कॉलेज गांधीनगर की एनसीसी प्रभारी प्रो. समुन ने कहा कि कर्तव्य पथ के लिए चार, गार्ड ऑफ ऑनर के लिए एक, पीएम रैली के लिए दो और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए तीन छात्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा महिला कॉलेज परेड की एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट सुमन लता ने कहा कि उन्होंने अपने पांच कैडेट्स को भेजा है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के बाद आगे भी चयन किया जाएगा। उन्हें विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। इससे पहले वहां उनका आकलन किया जाएगा। उसके बाद उन्हें गणतंत्र दिवस में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर किया है नाम रोशन

बीते साल भी महिला कॉलेज परेड और जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू समेत अन्य संस्थानों से कैडेट्स राजपथ के लिए चयनित हुए थे। तब भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया था। गौरतलब है कि एनसीसी में भाग लेकर कैडेट्स को देश भर में कैंप करने का मौका मिलता है। एनसीसी सर्टिफिकेट वाले कैडेट्स को नौकरी में अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed