फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajouri terrorist attack: 10 lakh reward given identity terrorists involved in Dhangri attack: DGP

Rajouri Attack: ढांगरी हमले में शामिल आतंकियों की पहचान बताने पर 10 लाख का इनाम, DGP ने की घोषणा

Tue, 03 Jan 2023 02:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 02:53 PM IST
सार

Dangri terror attack: डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकियों की पहचान बताने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने लोगों अपील करते हुए कहा कि ढांगरी गोलीकांड में शामिल आतंकवादियों को बेनकाब करने में पुलिस की मदद करें। 

विज्ञापन
rajouri terrorist attack: 10 lakh reward given identity terrorists involved in Dhangri attack: DGP
Dangri terror attack - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ हुई बैठक के बाद डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि ढांगरी गोलीकांड में शामिल आतंकवादियों के बारे में जो भी व्यक्ति पुख्ता जानकारी देकर उनकी पहचान बताएगा, उसको 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पहचान बताने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इनाम को लेकर एक पोस्टर भी जारी किया है।

विज्ञापन


डीजीपी ने लोगों अपील करते हुए कहा कि ढांगरी गोलीकांड में शामिल आतंकवादियों को बेनकाब करने में पुलिस की मदद करें, इनाम पाएं और डरे नहीं, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन

rajouri terrorist attack: 10 lakh reward given identity terrorists involved in Dhangri attack: DGP
Rajouri - फोटो : संवाद

रोहित ने कहा, हमला करने वाले तीन से चार आतंकी थे 

राजोरी में आतंकी हमले में घायल हुआ रोहित चौबीस घंटे बाद भी सोमवार की शाम तक बदहवासी की हालत में था। वह कभी कुछ बोल रहा था तो कभी कुछ। जीएमसी के मुख्य आईसीयू के बेड नंबर दो पर भर्ती रोहित के मुताबिक हमला करने वाले तीन से चार आतंकवादी थे। 

शाम के समय अंधेरा होने के कारण आतंकियों ने नीचे की तरफ से उन पर गोलियां बरसाईं। ऐसा लग रहा था कि वे तीन से चार की संख्या में थे। रोहित के दाहिने कंधे का आपरेशन करके आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार रोहित के कंधे से गोली आरपार हो गई है। 

 

जिससे कंधे की मुख्य हड्डी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हाथों की उंगलियों को चलाने वाला नर्व सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल रोहित की हालत खतरे से बाहर है। हमले के एक अन्य घायल शुभ शर्मा को सोमवार को परिवारवाले इलाज के लिए अमृतसर ले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed