{"_id":"602465e745f9ef0ae9f932363531dc69","slug":"10-lac-rs-give-to-families-of-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस-दस लाख दिए जाएं मृतकों के घर वालों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस-दस लाख दिए जाएं मृतकों के घर वालों को
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने बुधवार को विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारियों के साथ पंचैरी के बदोता, लांदर, पट्ठी, लटियार, मीर अन्य कई ग्रामीण इलाकों का दौरा कर मूसलाधार बारिश से हुई तबाही का जायजा लिया और अधिकारियाें को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक ने राज्य व केंद्र सरकार से मांग की कि बारिश के कहर से मारे गए लोगों के परिवार वालों को दस-दस लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जाए।
विधायक ने प्रभावित परिवाराें में राहत सामग्री भी वितरित की। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि क्षतिग्रस्त हुए मकानों का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों तक जल्द राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद करने में जिला प्रशासन पूरी तरह से विफल रहा है। प्रशासन की तरफ से सभी तक राहत पहुंचाने के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं, जबकि हकीकत में प्रशासन केवल चंद स्थानों तक ही राहत पहुंचा पाया है। प्रशासन को चाहिए कि वह हर जगह मदद पहुंचाए।
विज्ञापन