फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10 Kg Ganja And Pistol Recovered From Amarnath Express

Jammu News: रेलवे स्टेशन की वाशिग लाइन में खड़ी ट्रेन में मिली पिस्टल और 10 किलो गांजा

विज्ञापन
10 Kg Ganja And Pistol Recovered From Amarnath Express
- जीआरपी जम्मू ने केस किया दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा की दृष्टि से अति अतिसंवेदनशील जम्मू रेलवे स्टेशन से एक पिस्टल और 10 किलो गांजा बरामद हुआ है। रेलवे वाशिंग लाइन में खड़ी अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की जांच के दौरान गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) को ये सामान मिला। इस संबंध में जीआरपी ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म व परिसर में नियमित सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। वाशिंग लाइन में खड़ी ट्रेन में जांच की गई तो उसमें एक बोरी मिली, जिसमे 10 किलो गांजा और एक पिस्टल मिली। इस पर फैक्ट्री निर्माण का चिह्न नहीं था। पुलिस ने गांजे की कीमत 1.25 लाख प्रति किलो के हिसाब से कुल 12 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

हालांकि गांजा किसी के कब्जे से नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पिस्टल पर निर्माण कंपनी का चिह्न नहीं होने से उसका पता करना पुलिस के लिए चुनौती रहेगा। पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन दिनों में नशे के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई
जम्मू पुलिस ने तीन दिनों में नशे के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को बस स्टैंड पुलिस ने 33 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी। इसमें एक नशा तस्कर गिरफ्तार हुआ था जो पंजाब का रहने वाला था। आरोपी अपने दो साथियों के साथ हेरोइन को अखनूर से लेकर आया था जिसे उसने पंजाब लेकर जाना था लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे बस स्टैंड से पकड़ लिया। अब पुलिस ने ट्रेन से 10 किलो का गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed