फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10 ias and 24 kas transferred in jammu kashmir state before lok sabha elections

लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में व्यापक फेरबदल, 10 आईएएस और 24 केएएस के तबादले

Wed, 20 Feb 2019 01:21 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 20 Feb 2019 01:21 AM IST
सार

  • डॉ. शाहिद श्रीनगर के उपायुक्त
  • डॉ. पीयूष कठुआ के डीसी बने

विज्ञापन
10 ias and 24 kas transferred in jammu kashmir state before lok sabha elections

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल शासन ने प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया है। कई जिलों के जिला उपायुक्तों को बदल दिया गया। बांडीपोरा के जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी का तबादला कर उन्हें श्रीनगर का जिला उपायुक्त बनाया गया है। एरिया प्लानिंग के निदेशक कुमार राजीव रंजन का तबादला कर उन्हें मेट्रोपोलिटन रेगुलेटरी अथारिटी जम्मू का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा रंजन मास रेपिड ट्रांजिट कारपोरेशन जम्मू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और श्रीनगर मेट्रो रेल ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार भी देखेंगे। श्रीनगर के जिला उपायुक्त रहे सईद आबिद रशीद शाह को अब पुलवामा का उपायुक्त बनाया गया।
विज्ञापन


उधमपुर के जिला उपायुक्त रवींद्र कुमार का तबादला कर उन्हें जेएंडके आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है। वह जेएंडके सिडको के प्रबंधक निदेशक का प्रभार भी संभालेंगे। गांदरबल के जिला उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला का तबादला कर उन्हें कठुआ डीसी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारगिल के जिला उपायुक्त विकास कुंडल का तबादला कर उन्हें मेट्रोपोलिटन रेगुलेटरी अथारिटी श्रीनगर का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। डोडा के जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग का तबादला कर उन्हें कुपवाड़ा का जिला उपायुक्त बनाया गया है। रियासी के जिला उपायुक्त दोईफोड सागर दतात्रेय को अब डोडा जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

एसडीएम उड़ी बशीर उल हक चौधरी का तबादला कर कारगिल का जिला उपायुक्त बनाया गया है। खलस्ती के एसडीएम सचिन कुमार को लेह का अतिरिक्त जिला उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। जेएंडके हास्पिटेलिटी एंड प्रोटोकोल के निदेशक केएएस अधिकारी हशमत अली खान का तबादला कर उन्हें गांदरबल का जिला उपायुक्त बनाया गया है। 

बारामूला के उपायुक्त डॉ. नसीर अहमद नक्काश का तबादला कर उन्हें एरिया प्लानिंग निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। राजस्व विभाग की विशेष सचिव शबनम कामिली का तबादला कर उन्हें आईसीडीएस जेएंडके की मिशन निदेशक बनाया गया है। स्कूली शिक्षा कश्मीर के निदेशक डॉ. गुलाम नबी इट्टू का तबादला कर उन्हें बारामूला का जिला उपायुक्त बनाया गया है। 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की विशेष सचिव लीना पाधा का का तबादला कर उन्हें रूरल सेनिटेशन जेएंडके का निदेशक बनाया गया है। सेरीकल्चर विभाग के निदेशक गुलाम अहमद डार का तबादला कर उन्हें सूचना विभाग का निदेशक बनाया गया है। कमांड एरिया डेवलपमेंट जम्मू के निदेशक जितेंद्र सिंह का तबादला कर उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग का निदेशक बनाया गया है। 

सूचना विभाग के निदेशक तारिक अहमद जरगर का तबादला कर उन्हें हास्पिटेलिटी एंड प्रोटोकोल विभाग का निदेशक बनाया गया है। पुलवामा के जिला उपायुक्त गुलाम मोहम्मद डार का तबादला कर उन्हें सर्वे एंड लैंड रिकार्ड विभाग का कमिश्नर बनाया गया है। जेएंडके एसआरटीसी के प्रबंधक निदेशक मनमोहन सिंह का तबादला कर उन्हें कमांड एरिया डेवलपमेंट जम्मू का निदेशक बनाया गया है। 

जेएंडके स्टेट वाटर रिर्सोसेज रेगुलेटरी अथारिटी के सचिव रियाज अहमद वानी का तबादला कर उन्हें सेरीकल्चर निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। कुपवाड़ा के जिला उपायुक्त खालिद जहांगीर का तबादला कर उन्हें अनंतनाग का जिला उपायुक्त बनाया गया है। सर्वे एंड लैंड रिकार्ड के क्षेत्रीय निदेशक महमूद अहमद शाह का तबादला कर उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कश्मीर का निदेशक बनाया गया है। 

सर्वे एंड लैंड रिकार्ड जेएंडके के कमिश्नर शाहबाज मिर्जा का तबादला कर उन्हें बांडीपोरा का जिला उपायुक्त बनाया गया है। अनंतनाग के जिला उपायुक्त मोहम्मद यूनुस मलिक का तबादला कर उन्हें स्कूली शिक्षा निदेशक कश्मीर के पद पर तैनात किया गया है। फ्लोरीकल्चर निदेशक कश्मीर मथोरा मासूम का तबादला कर उन्हें एसकेआईएमएस श्रीनगर का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। 

रूरल सेनीटेशन जेएंडके के निदेशक इंदु कंवल चिब का तबादला कर उन्हें रियासी का जिला उपायुक्त बनाया गया है। एसकेआईएमएस श्रीनगर के अतिरिक्त निदेशक अब्दुल हफीज शाह का तबादला कर उन्हें फ्लोरीकल्चर निदेशक कश्मीर बनाया गया है। एसडीएम न्योमा शेरिंग मोटु़प का तबादला कर उन्हें एसडीएम खलस्ती बनाया गया है। 

वीर जी हंगलू स्थनीय निकाय जम्मू के निदेशक
आईसीडीएस जेएंडके के मिशन निदेशक वीर जी हंगलू का तबादला कर उन्हें शहरी स्थानीय निकाय जम्मू का निदेशक बनाया गया है। जबकि शहरी स्थानीय निकाय जम्मू के निदेशक राजिंद्र सिंह तारा का तबादला कर उन्हें एग्रेरियन रिफार्म का संयुक्त वित्तीय आयुक्त बनाया गया है। जबकि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग जम्मू के निदेशक अमित शर्मा का तबादला कर उन्हें परिवहन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें रोड सेफ्टी काउंसिल का विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कश्मीर के निदेशक बिलाल अहमद भट का तबादला कर उन्हें डेपुटेशन आधार पर जेएंडके एसआरटीसी का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है। कठुआ के जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया का तबादला कर उन्हें उधमपुर का जिला उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed