श्रीनगर में स्वाइन फ्लू से एक और मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरस से स्किम्स श्रीनगर में भर्ती एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके साथ घाटी में यह आंकड़ा सात तक पहुंच गया है। पिछले चौबीस घंटों में अस्पताल में 15 और नए पाजिटिव मामले सामने आए हैं।
जीएमसी जम्मू के चोपड़ा नर्सिंग होम सर्विलांस सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के एक पेडियाट्रिक के डाक्टर को भर्ती कराया गया है। डाक्टर की हालत गंभीर है। जम्मू से मंगलवार को 25 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए।
स्किम्स की प्रवक्ता सना कुलसुम ने बताया कि गत नौ फरवरी को ब्रेन हैमरेज के चलते स्किम्स में भर्ती एक मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। वह स्वाइन फ्लू के वायरस से पाजिटिव था। घाटी में अब तक 153 लोग वायरस से पाजिटिव हुए हैं।
स्किम्स में 15 नए पाजिटिव मामले
स्किम्स में मंगलवार को विशेष ओपीडी में 230 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 66 के सैंपल भेजे गए। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नौ मरीजों का इलाज जारी है। दो गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। स्किम्स में 50 डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को वैक्सीन दी गई।
घाटी में स्वाइन फ्लू से सात मौतें हो चुकी हैं। इसमें छह स्किम्स और एक एसएमएचएस अस्पताल में मरीज ने दम तोड़ा। जम्मू के चोपड़ा नर्सिंग होम की विशेष ओपीडी में मंगलवार को 151 मरीज पहुंचे।
बताया जाता है कि नर्सिंग होम में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर को पहले निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे जीएमसी लाया गया। डाक्टर का सैंपल भेजा गया है।
स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह पठानिया ने बताया कि डाक्टर की हालत गंभीर है। उसे उचित इलाज दिया जा रहा है।