कश्मीर: सोपोर में लश्कर का कमांडर ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों ने छह घंटे चली मुठभेड़ में लश्कर कमांडर मार गिराया। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया है।
सेना को सूचना मिली कि सोपोर के सौफी हमाम चनखां इलाके में रहने वाले गुलाम मोहम्मद कावा के घर में आतंकी छिपे हुए हैं। इस पर 55वीं राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार देर रात साझा अभियान शुरू किया।
इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी की गई ताकि रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकी फरार न हो जाए। बुधवार सुबह लगभग छह बजे खुद को घिरा पाकर आतंकी ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।
आतंकी की पहचान लश्कर कमांडर के तौर पर हुई
करीब छह घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने लश्कर कमांडर को मार गिराया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान अबू सुफियाज के तौर पर हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, तीन एके-47 मैगजीन, 89 एके-47 राउंड, एक यूबीजीएल लांचर, तीन यूबीजीएल ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद हुआ है।
कश्मीर स्थित 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने आतंकी के खिलाफ रिहायशी इलाके में आपरेशन को बिना किसी नुकसान के पूरा करने लेने पर सेना, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के जवानों की सराहना की।