{"_id":"5ab894544f1c1b21578b69bd","slug":"1-army-man-dead-and-9-injured-in-an-accident-in-pulwama-s-awantipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सेना के वाहन और ट्रक में टक्कर, 1 जवान शहीद, 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सेना के वाहन और ट्रक में टक्कर, 1 जवान शहीद, 9 घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Mon, 26 Mar 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
army vehicle
- फोटो : AMAR UJALA
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में भारतीय सेना का एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया जबकि नौ अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार सेना के एक वाहन से सेना के कुछ जवान कही जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने सेना के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद सैन्य वाहन में मौजूद 9 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया।
विज्ञापन
दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परख्च्चे उड़ गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन के साथ ही सेना के अन्य आलाधिकारी मौके से पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
Jammu & Kashmir: 1 army personnel dead and 9 injured in an accident in Pulwama's Awantipora.
— ANI (@ANI) March 26, 2018