{"_id":"578fb8b94f1c1b3526c4b61e","slug":"1-36-lakh-theft-by-servant","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ले से 1.36 लाख रुपये लेकर नौकर फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ले से 1.36 लाख रुपये लेकर नौकर फरार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thief
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसी रोड जनरल बस स्टैंड के बाहर हरी ओम ट्रेवल की दुकान का नौकर गल्ले से 1.36 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी ने गल्ले की डुप्लीकेट चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
हरी ओम ट्रेवल के मालिक और आल जेएंडके स्लीपर कोच बस आनर्स एसोसिएशन के प्रधान रवि कुमार शर्मा ने बस स्टैंड थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी रिकी शर्मा (19) निवासी मूलरूप से उत्तराखंड के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रधान रवि शर्मा के मुताबिक 2013 में जब उत्तराखंड में बाढ़ आई थी, तब रिकी जम्मू आया था। पहले किसी और दुकान में काम करता था, फिर डेढ़ वर्ष पहले उनके पास आ गया था और यह बताते हुए काम मांगा था कि उत्तराखंड में बाढ़ में उसके सारे परिवार के लोगों की मौत हो गई है। वह अकेला बचा है।
विज्ञापन
ऐसा सुनकर रिकी को काम पर रख लिया, लेकिन बुधवार तड़के रिकी ने 3.30 बजे दुकान पर आकर डुप्लीकेट चाबी से गल्ले में से 1.36 लाख रुपये निकाल लिए।
बात का तब पता चला जब रिकी सुबह होने पर मिला नहीं। उसे सभी जगह ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर गल्ले के पैसे चेक किए तो 1.36 लाख रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी शिकायत बस स्टैंड थाने में दी। पुलिस ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।