फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1.14 crore fraud in the name of buying and selling property, crime branch doing investigation

जम्मू-कश्मीर: संपत्ति खरीदने-बेचने के नाम पर 1.14 करोड़ की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच कर रही जांच

Fri, 16 Apr 2021 04:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 16 Apr 2021 04:14 PM IST
सार

सभी ने आरोपियों के खाते में 1 करोड़ 14 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में न तो संपत्ति खरीदी-बेची और न ही पैसे लौटाए।

विज्ञापन
1.14 crore fraud in the name of buying and selling property, crime branch doing investigation
धोखाधड़ी

विस्तार

क्राइम ब्रांच ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि जगनदीप सिंह निवासी सिंबल कैंप जम्मू और अजीत सिंह निवासी सिंबल कैंप आरएस पुरा ने लोगों से एक करोड़ 14 लाख की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


इस संबंध में जसमीत सिंह निवासी सेक्टर छह लेन नंबर आठ नानक नगर ने आरोप लगाया कि आरोपी जगनदीप सिंह ने उन्हें संपत्ति खरीदने और बेचने के नाम पर पैसे लगाने के लिए राजी किया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि उन्हें लाभ होगा। इसमें पैसे लगाएं। इस दौरान पिता और अन्य दोस्तों ने भी इसमें पैसे लगाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घाटी में तैनात सेना के जवानों के लिए लाइफलाइन है यह अस्पताल, जानिए किस तरह होता है यहां जवानों का उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर सभी ने आरोपियों के खाते में 1 करोड़ 14 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में न तो संपत्ति खरीदी-बेची और न ही पैसे लौटाए। जब पैसे वापस मांगे तो लौटाने में आनाकानी की गई। इस संबंध में कई बार संपर्क किया गया मगर कोई जवाब नहीं मिला। बाद में शक होने पर छानबीन की गई तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।  

शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मामले में छानबीन शुरू की। इसमें सामने आया कि दोनों आरोपियों ने हेराफेरी की है। अब अंडर सेक्शन 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed