फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   World cancer day

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुए आयोजित

विज्ञापन
World cancer day
उधमपुर के जिला अस्पताल में कैंसर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। विश्व कैंसर दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों व तीमारदारों को कैंसर से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। वहीं, सरकारी महिला कॉलेज ने वेबिनार का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि कैंसर अब कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका अगर सही समय पर पता चल जाए तो इसका उपचार किया जा सकता है। कैंसर कई तरह का होता है। इसको लेकर लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। महिलाओं को ज्यादातर स्तन कैंसर होता है। इससे शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। वहीं, पुरुषों को बताया कि तंबाकू खाने से मुंह का कैंसर होता है। इसलिए, इसका सेवन तुरंत छोड़ दें।
विज्ञापन

सरकारी महिला कॉलेज में कैंसर जागरूकता और जांच को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया। डॉ. गुरनाम बीर ढिल्लन ने कॉलेज की छात्राओं और स्टाफ को कैंसर से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनू महाजन, डॉ. कमलदीप कौर, आदि मौजूद थे।

उधमपुर के सरकारी महिला कालेज की तरफ से कैंसर दिवस पर वर्चुअल रूप में आयोजित कार्यक्रम

उधमपुर के सरकारी महिला कालेज की तरफ से कैंसर दिवस पर वर्चुअल रूप में आयोजित कार्यक्रम- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed