{"_id":"6aff5984a5678cad54075302","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143088-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: घोरड़ी में 25 महिलाओं को सिखाए जा रहे कृत्रिम आभूषण बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: घोरड़ी में 25 महिलाओं को सिखाए जा रहे कृत्रिम आभूषण बनाने के गुर
विज्ञापन
उधमपुर। ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) उधमपुर की ओर से घोरड़ी में 14 दिवसीय कृत्रिम आभूषण निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 25 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें आभूषण बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम आभूषण तैयार करने की तकनीक सिखाई जा रही है। इसमें झुमके, चूड़ियां, फूलों के आभूषण, कलिरे और अन्य सजावटी आभूषण बनाना शामिल है। प्रशिक्षकों की ओर से महिलाओं को प्रत्येक वस्तु तैयार करने की प्रक्रिया समझाने के साथ-साथ स्वयं आभूषण बनाकर अभ्यास भी करवाया जा रहा है, ताकि वे इस काम में दक्षता हासिल कर सकें।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ऐसा हुनर प्रदान करना है, जिसके माध्यम से वे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अपने घर से ही स्वरोजगार शुरू कर सकें। कृत्रिम आभूषण निर्माण कम स्तर पर भी शुरू किया जा सकने वाला व्यवसाय है। महिलाएं अपनी सुविधानुसार उत्पाद तैयार कर स्थानीय बाजार में बेच सकती हैं और परिवार की आमदनी बढ़ाने में योगदान दे सकती हैं।
विज्ञापन
एसबीआई आरसेटी उधमपुर की ओर से ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को पारंपरिक रोजगार के विकल्पों के साथ-साथ स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
संस्थान का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रहें, बल्कि सीखे गए कौशल को आजीविका का साधन बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें। घोरड़ी में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भी ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने की इसी पहल का हिस्सा है।