Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: हर सुबह जाम में फंस रहा शहर, स्कूल-ऑफिस के लिए लेट हो रहे बच्चे और कर्मचारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। सुबह का वक्त और आठ बज रहे हैं। एक तरफ बच्चे बस्ता टांगे स्कूल के लिए निकले हैं, दूसरी तरफ कर्मचारी दफ्तर पहुंचने की जल्दी में हैं लेकिन शहर के मुख्य चौराहों पर पहुंचते ही सबकी रफ्तार थम जाती है। वजह एक ही है - बेलगाम ट्रैफिक और नदारद यातायात व्यवस्था।
विज्ञापन

ओमाड़ा मोड़, वीनस चौक और सेलें तालाब से लेकर लिंक मार्ग तक वीरवार की सुबह भी वही हाल रहा, जो रोज रहता है। सड़क पर बसें, कारें, बाइक और स्कूटी इस कदर फंसीं कि लोग आधा-आधा घंटा एक ही जगह खड़े रहे। सुबह 7:30 से 9:00 बजे के बीच इन मार्गों पर वाहनों का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। खासकर स्कूल बसों, निजी वाहनों और दफ्तर जाने वालों की भीड़ एक साथ सड़क पर उतर आती है, जिससे स्थिति बेकाबू हो जाती है।
विज्ञापन

इन तीन जगहों पर सबसे ज्यादा परेशानी
ओमाड़ा मोड : यहां सुबह स्कूल बसों और निजी वाहनों का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। ट्रैफिक कर्मी न होने से वाहन चालक अपनी मर्जी से गाड़ी घुसा देते हैं, जिससे दोनों तरफ से जाम लग जाता है। खासकर यह चौक लिंक मार्ग, पीटीसी रोड और एमएच चौक को जाने का मुख्य तिराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीनस चौक : यह शहर का सबसे व्यस्त चौक है। यहां न तो कोई सिग्नल है और न ही वाहनों को रोकने-छोड़ने की कोई व्यवस्था है। धार रोड, शहर के साथ-साथ लिंक मार्ग से आने-जाने वाले स्कूली एवं अन्य वाहनों का लोड इस चौक को जाम कर देता है।
सेलें तालाब से लिंक मार्ग : यह सड़क पहले से ही तंग है, उस पर धार रोड से पुराने नेशनल हाइवे के बीच अधिकतर ट्रैफिक इसी शार्टकट से गुजरता है जिससे समस्या ओर भी गंभीर हो जाती है।

एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पा रहा
जाम में फंसे एक अभिभावक अरविंद कुमार ने कहा कि बच्चा रोज 15 मिनट लेट स्कूल पहुंच रहा है। टीचर डांटते हैं, लेकिन हम क्या करें, सड़क पर ही फंसे रहते हैं। वहीं एक कर्मचारी जसविंद्र ने कहा कि दफ्तर में हाजिरी का टाइम निकल जाता है। हर रोज यही कहानी है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। लंबे जाम की वजह से सिर्फ समय ही बर्बाद नहीं हो रहा, बल्कि एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं को भी रास्ता नहीं मिल पा रहा है। स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा है, क्योंकि जाम में बसों और ट्रकों के बीच से निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक इन तीनों मुख्य प्वाइंटस और अन्य हाटस्पाटस का चयन कर विशेष ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाए और सड़क किनारे अवैध पार्किंग, लेन सिस्टम का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि बच्चों और कर्मचारियों को रोज-रोज की इस मुसीबत से छुटकारा मिल सके।

कोट
हाल ही में जिला प्रशासन की ओर से शहर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई है। अगर फिर कुछ स्थानों में समस्या उत्पन्न हो रही है तो मौके पर जाकर समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
-मुद्दस्सिर इकबाल, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed