{"_id":"6aff593eb6cc3cb4b30e47ec","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-143097-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: युवाओं के नए विचारों को मिलेगा कारोबार का रूप, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: युवाओं के नए विचारों को मिलेगा कारोबार का रूप, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
विज्ञापन
उधमपुर। युवाओं के रचनात्मक विचारों को उद्यमिता से जोड़कर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से सरकारी डिग्री कालेज और भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। आफ स्क्रिप्ट विद आईआईएम जम्मू- युवा टेल्स के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने नए विचार प्रस्तुत करने और उन्हें व्यावसायिक रूप देने के लिए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।
जिले के विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक पवन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आईआईएम जम्मू के मुख्य नवाचार अधिकारी डाॅ. विवेक शर्मा, उप प्रबंधक-डीएसटी ध्रुवी शर्मा और स्नोटेल्स के संस्थापक वरुण शर्मा व साजन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट की ओर से अतिथियों को गार्ड आफ आनर देने के साथ हुई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भावनेश चंद अंथल ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक पवन गुप्ता ने युवाओं को अपने आसपास उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय हुनर को रोजगार का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया। चीड़ की पत्तियों से उपयोगी उत्पाद तैयार करने, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला और स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसाय शुरू करने की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने होम स्टे और पर्यटन आधारित कारोबार को बढ़ावा देने के साथ जैविक खेती और बागवानी को भी स्वरोजगार के बेहतर विकल्प बताया।
आईआईएम जम्मू के मुख्य नवाचार अधिकारी डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि युवाओं को पारंपरिक कॅरिअर विकल्पों से आगे बढ़कर नए विचारों और संभावनाओं पर काम करना चाहिए। उन्होंने नवाचार को बढ़ावा देने में शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने पेश किए कारोबार के नए विचार
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों का संवादात्मक सत्र रहा, जिसमें विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विचार और कारोबार से जुड़े माडल विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने हस्तशिल्प, पारंपरिक कला, कलाकृतियों, तकनीक आधारित समाधान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों को बाजार की मांग समझने, स्थानीय उत्पादों में मूल्य संवर्धन करने और अपने विचारों को व्यावहारिक व्यवसाय में बदलने के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। विधायक और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के विचारों को सराहा और उन्हें नए अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में महिला कालेज, सरकारी कालेज नीली नाला, रामनगर और सरकारी डिग्री कालेज चिनैनी के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।