{"_id":"6aff59120e8fe426400c4625","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143105-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अब 40 साल की लीज पर नगर परिषद ने शुरू की 7 दुकानों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अब 40 साल की लीज पर नगर परिषद ने शुरू की 7 दुकानों की नीलामी
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सैलां तालाब मेटाडोर स्टैंड में करीब दो साल पहले बनकर तैयार हुई सात दुकानों की नीलामी आखिरकार शुरू हो गई है। पहले 10 साल और फिर 20 साल की लीज पर भी जब कोई बोलीदाता सामने नहीं आया तो नगर परिषद ने अब लीज अवधि बढ़ाकर 40 साल कर दी है। नगर परिषद ने इन दुकानों की ऑनलाइन नीलामी के लिए टेंडर जारी कर दिया है। प्रत्येक दुकान की न्यूनतम बोली 28 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि मासिक किराया 4500 रुपये होगा।
नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सातों दुकानों के लिए न्यूनतम बोली 28 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि मासिक किराया 4500 रुपये रखा गया है। 40 साल की लंबी लीज अवधि के साथ नगर परिषद को उम्मीद है कि इस बार कारोबारी और निवेशक नीलामी में रुचि दिखाएंगे।
दो बार टेंडर जारी, फिर भी नहीं मिला कोई बोलीदाता
सीईओ ने बताया कि पहले लीज अवधि कम होने के चलते नीलामी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। नगर परिषद ने सबसे पहले 10 साल की लीज पर दुकानों की नीलामी का प्रयास किया, लेकिन संभावित बोलीदाताओं ने इसे निवेश के लिहाज से कम अवधि बताया। इसके बाद लीज अवधि बढ़ाकर 20 साल की गई और दोबारा टेंडर जारी किया गया, लेकिन इस बार भी कोई बोलीदाता सामने नहीं आया।
विज्ञापन
लगातार दो प्रयास विफल रहने के बाद नगर परिषद ने अब लीज अवधि बढ़ाकर 40 साल करने का फैसला लिया है। परिषद को उम्मीद है कि लंबी अवधि मिलने से कारोबारियों का भरोसा बढ़ेगा और दुकानों की नीलामी सफल हो सकेगी।
सीईओ सद्दाम हुसैन ने कहा कि नीलामी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से होगी। कोई भी इच्छुक नागरिक निर्धारित नियमों के अनुसार इसमें हिस्सा ले सकता है। उन्होंने शहर के कारोबारियों और निवेशकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और नीलामी में बढ़-चढ़कर भाग लें।