{"_id":"6047cc728ebc3e8d2b2dc33e","slug":"workers-strike-of-cleaning-workers-continued-for-ninth-day-udhampur-news-jmu2309363194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल नौंवें दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल नौंवें दिन भी रही जारी
विज्ञापन
उधमपुर। लंबित मांगों के समर्थन में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नौवें दिन भी धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। वहीं, आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर समर्थन दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि निकाय निदेशक कार्यालय से बातचीत का न्योता मिला है।
मंगलवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डेविड के नेतृत्व में अस्थायी कर्मचारियों ने शाम तक धरना देकर मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। इस मौके पर प्रदेश उपप्रधान ने बताया कि निकाय निदेशक कार्यालय से फिर से बातचीत का न्योता मिला है। इसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि कामछोड़ हड़ताल मांगें पूरा होने के बाद ही खत्म होगी।
कई बार आवाज उठाने के बाद भी अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। छुट्टी के दिन काम करने के बावजूद ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार सरकार को अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य गोविंद चौहान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी तरह से जायज हैं और इन्हें हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। सरकार को शहरवासियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जल्द मांगों को पूरा करना चाहिए।