Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Scientific thinking finds a new direction at the science exhibition

Udhampur News: विज्ञान प्रदर्शनी में वैज्ञानिक सोच को मिली नई दिशा

Wed, 11 Nov 2026 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 11 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Scientific thinking finds a new direction at the science exhibition
कक्षा दूसरी से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स आत्मविश्वास के साथ रखे सामने
विज्ञापन

प्रदर्शनी के दौरान वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग समाज की भलाई के लिए करने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्रह्मऋषि बावरा शांति विद्या पीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी अनूठी रचनात्मकता, जिज्ञासा और नवाचार के शानदार मॉडल पेश कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की उप प्रधानाचार्य एवं विज्ञान विभागाध्यक्ष उषा गुप्ता के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय उधमपुर के सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य विक्रमादित्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष और विद्यालय के चेयरपर्सन व प्रधानाचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान केवल किताबों तक सीमित रहने वाला विषय नहीं है, बल्कि यह सोचने, सवाल करने और नई खोज करने का एक बेहतरीन तरीका है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने और वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग समाज की भलाई के लिए करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कक्षा दूसरी से ग्यारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने प्रोजेक्ट्स आत्मविश्वास के साथ सबके सामने रखे। बच्चों की प्रस्तुतियों में किताबों से परे जाकर कुछ नया सीखने की ललक साफ दिखाई दे रही थी।

स्वामी चिन्मय ज्योति के दिव्य आशीर्वाद से यह आयोजन और भी अधिक गरिमामय बन गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ अपनी इस खोज यात्रा को जारी रखने का संदेश दिया। अंत में आर्य सर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। यह सफल आयोजन बच्चों को वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक नवाचार के साथ आगे बढ़ने की एक बड़ी प्रेरणा दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed