{"_id":"6af3751a0bb8bebda401990a","slug":"campaign-launched-ahead-of-chief-ministers-visit-announcements-continued-until-late-at-night-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-142769-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले चला अभियान, देर रात तक अनाउंसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले चला अभियान, देर रात तक अनाउंसमेंट
Wed, 11 Nov 2026 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ियों, दुकानों के बाहर रखे सामान और अवैध रूप से पार्क वाहन हटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बुधवार को डीसी कार्यालय में होने वाले दौरे को लेकर प्रशासन ने मंगलवार को व्यापक तैयारियां कीं और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया। वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने डीसी कार्यालय से लेकर सुभाष चौक तक धार रोड पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
इस दौरान सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों, दुकानों के बाहर रखे सामान और अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को सख्ती से हटाया गया। पुलिस प्रशासन ने देर रात तक पीसीआर गाड़ी से शहर में लगातार अनाउंसमेंट करवाकर वाहन मालिकों और दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे सड़क किनारे खड़े अपने वाहन तुरंत हटा लें, अन्यथा निर्देश न मानने पर गाड़ियों को लिफ्ट कर दिया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए शहर में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यातायात या सुरक्षा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।