Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   A fire raged in the forests of Kishtwar for 11 hours.

Udhampur News: किश्तवाड़ में जंगल में 11 घंटे धधकती रही आग

Wed, 11 Nov 2026 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 11 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A fire raged in the forests of Kishtwar for 11 hours.
प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवक रात भर आग बुझाने में जुटे रहे
विज्ञापन

1000 कनाल भूमि प्रभावित हुई, वन संपदा और औषधीय पौधों को भारी नुकसान पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
किश्तवाड़ जिले में एक पहाड़ी ढलान पर लगी भीषण आग ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी। सोमवार शाम भड़की आग को शांत करने के लिए दमकल विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों को 11 घंटे तक जूझना पड़ा। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन 1,000 कनाल (125 एकड़) क्षेत्र में वन संपदा और औषधीय पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है।
दमकल स्टेशन मुख्यालय किश्तवाड़ के प्रभारी फारूक अहमद मीर के अनुसार आग सोमवार शाम करीब 6:54 बजे त्रिगाम क्षेत्र की तलहटी में भड़की। यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। सूखी घास होने के कारण आग तेजी से ऊपर की ओर फैल गई। देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया जिससे पास के पाटन और पैडाल गांवों पर खतरा मंडराने लगा। शुरुआती जांच में आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

अंदेशा है कि किसी पटाखे या अन्य स्रोत से चिंगारी भड़कने से आग लगी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। रात भर चले अभियान में नागरिक प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर काम किया। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सनी गुप्ता और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अभियान की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से दो किलोमीटर आगे तक फैली आग
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल एवं आपात सेवा ने तुरंत मोर्चा संभाला। गांवों की सुरक्षा के लिए रणनीतिक बिंदुओं पर दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था।आग अंतिम मोटर योग्य सड़क से करीब दो किलोमीटर आगे जंगल और पहाड़ी की ऊंचाइयों तक पहुंच चुकी थी। ऐसे में दमकलकर्मियों और बचाव दलों ने फायर बीटर्स की मदद से पैदल ही आग बुझाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed