{"_id":"6af3759eee71ee8f3403e70a","slug":"encroachments-removed-from-footpath-on-dhar-road-goods-confiscated-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142764-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धार रोड पर फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धार रोड पर फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त
Wed, 11 Nov 2026 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
नोट ..... इम्पैक्ट का लोगो लगेगा
रास्ते में बाधा बन रही अस्थायी संरचनाओं को भी हटाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को धार रोड पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथों पर कब्जा जमाकर बैठे दुकानदारों के सामान को जब्त किया गया। सड़क किनारे बनाई गई अस्थायी संरचनाओं को भी हटाया गया।
नगर परिषद ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि आगे भी लगातार जारी रहेगी। नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन की अगुवाई में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सुभाष चौक से वीनस चौक तक अभियान चलाया। जेसीबी के साथ पहुंची टीम ने पूरे मार्ग पर फुटपाथों का निरीक्षण किया और जहां भी दुकानदारों या अन्य लोगों की ओर से अवैध कब्जा पाया गया, वहां तत्काल कार्रवाई की। फुटपाथों पर बिक्री के लिए रखा सामान हटवाने के साथ कई दुकानदारों का सामान जब्त भी किया गया। वहीं, रास्ते में बाधा बन रही अस्थायी संरचनाओं को भी हटाया गया।
किसी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं
अभियान के दौरान सीईओ सद्दाम हुसैन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फुटपाथ आम लोगों के पैदल चलने के लिए बनाए गए हैं। इन्हें दुकानों का विस्तार करने, सामान रखने या किसी अन्य व्यावसायिक गतिविधि के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। फुटपाथों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर शुरू किया गया अभियान जरूरत के अनुसार आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर का प्रशासन ने लिया संज्ञान
गौरतलब है कि शहर में फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण के मुद्दे को अमर उजाला ने एक नवंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। धार रोड के दोनों किनारों पर सुभाष चौक से वीनस चौक तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे फुटपाथ लाखों रुपये की लागत से तैयार किए गए हैं, लेकिन इन पर दुकानदारों ने सामान रखकर और रेहड़ी-फड़ी वालों ने कब्जा जमाकर पैदल चलने वालों का रास्ता रोक रखा था। हालात ऐसे बन गए थे कि फुटपाथ होने के बावजूद लोगों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी होती थी, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर चलने के कारण हादसों का खतरा भी बना रहता था।