{"_id":"6986440dc508048444085258","slug":"workers-protest-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1089-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वेतन व जीपी फंड के लिए चार घंटे तक दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वेतन व जीपी फंड के लिए चार घंटे तक दिया धरना
विज्ञापन
किश्तवाड़। नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को धरना दिया। कर्मचारियों ने सुबह से दोपहर तक लगभग चार घंटे तक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
कर्मियों का कहना था कि वेतन लंबे समय से लंबित है, जिससे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से बकाया वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि नियमित रूप से जीपी फंड की कटौती करने के बावजूद फंड बहाल नहीं किया गया है। इसके अलावा जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें जीपी फंड जल्द जारी किया जाए।
जम्मू-कश्मीर ट्रेड यूनियन फेडरेशन जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश परिहार ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने निदेशक स्थानीय निकाय और कमिश्नर सेक्रेटरी से अपील की कि कर्मचारियों की सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।