फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Wire interconnect links with the chaos

आपस में तार जुड़ जाने से अफरातफरी

Thu, 03 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Wire interconnect links with the chaos

गोल मार्केट में बिजली के तारों के आपस में जुड़ने के कारण उठी चिंगारियों के कारण सुबह अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी।

विज्ञापन


काफी देर तक विभाग से कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। चिंगारी निकलने के कारण क्षेत्र की बिजली काफी देर तक बंद रही। व्यस्त गोल मार्केट में बुधवार की सुबह अचानक बिजली के तार आपस में जुड़ गए।
विज्ञापन


खंभे से चिंगारियां निकलने लगी और लोग घटनास्थल से इधर-उधर भागने लगे। इस बीच तार भी लटक गए। क्षेत्र के बिजू मेहरा, जहांगीर, संजय, अरुण के अनुसार चिंगारी निकलने के साथ ही लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंभे पर बिजली ठीक करने के लिए कोई नहीं आया। काफी समय तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा तो क्षेत्र के दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचा।

विभाग के कर्मचारियों से बात की, लेकिन किसी भी कर्मचारी या लाइनमैन के पास बिजली ठीक करने के लिए कोई उपकरण नहीं था। विभाग के पास केवल एक ही लाइनमैन के कारण बिजली ठीक नहीं हो पाई। विभाग की इस लापरवाही के कारण लोगाें में काफी रोष है।


बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी
जिस क्षेत्र में हादसा हुआ, उस क्षेत्र में काफी दुकानें हैं। क्षेत्र भी भीड़भाड़ वाला है। ऐसे में काफी देर तक तार जुड़े रहने और उससे चिंगारी निकलने की घटना को विभाग द्वारा गंभीरता से नहीं लेने के चलते गोल मार्केट के लोगों विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि तार टूट जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। जान-माल का नुकसान हो सकता था। आखिर दोपहर के समय क्षेत्र में बिजली बहाल हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed