{"_id":"61ce14b5b9652604d11c0908","slug":"winter-corniwal-udhampur-news-jmu2509174124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटनीटाप के पडोरा मैदान पर होगा विंटर कार्निवाल का आयोजन ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटनीटाप के पडोरा मैदान पर होगा विंटर कार्निवाल का आयोजन ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में 2021 को अलविदा कहने और नव वर्ष के स्वागत के लिए शुक्रवार से विंटर कार्निवाल का आगाज होगा। इसमें पंजाबी गायक लखविंद्र वडाली शुक्रवार 31 दिसंबर की रात को अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं नए साल के आगाज पर पंजाबी गायक संग्राम हांजरा सैलानियों का मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम पटनीटॉप के पडोरा मैदान पर पर्यटन विभाग, पीडीए और उधमपुर व रामबन प्रशासन के सहयोग से करवाया जा रहा है, जिसकी वीरवार शाम तक तैयारियां जारी थीं। पटनीटॉप में 2021 को अलविदा करने और 2022 के स्वागत के लिए देश के कई हिस्सों के सैलानी पहुंच चुके हैं, जो यहां की हसीन वादियों की खूबसूरती का नजारा ले रहे हैं।
नत्थाटॉप की वादियों में पहुंचकर वहां पर बिछी बर्फ की चादर पर भी खूब अठखेलियां कर रहे हैं। पटनीटॉप में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए दो दिवसीय विंटर कार्निवाल करवाया जा रहा है। बता दें कि पटनीटॉप में सैलानियों को बढ़ावा देने के लिए खास मौकों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विंटर कार्निवाल शुक्रवार दोपहर बाद शुरू होगा, जिसमें कई तरह के आयोजन होंगे। इस तरह के आयोजन होने से कारोबारियों के भी चेहरे खिले हैं।