फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water

सीवरेज काम के दौरान क्षतिग्रस्त हुई जलशक्ति विभाग की पेयजल सप्लाई की बड़ी पाईप,

विज्ञापन
water
उधमपुर। नगर के टीसीपी इलाके में पुराने हाईवे पर सोमवार को सीवरेज लाइन बिछाते वक्त जलशक्ति विभाग के पेयजल पाइप टूट गए। इससे सड़क किनारे 15 फुट ऊंचा फव्वारा फूट पड़ा और चंद मिनटों में जलभराव हो गया। इसमें दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही करनी मुश्किल हो गई। यातायात बाधित होने से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि सीवरेज विभाग की लचर कार्यप्रणाली और लापरवाही का खामियाजा शहरवासी हर जगह भुगत रहे हैं। बीते दिनों नए बस स्टैंड के पास भी जलशक्ति विभाग के पाइप को इसी तरह से तोड़ डाला था। अब एक और पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। पाइपों की सही मरम्मत नहीं होने से शहर के कई हिस्सों में जगह-जगह हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। शहरवासी पेयजल किल्लत और गंदे पानी की आपूर्ति होने की समस्या झेल रहे हैं। इस समस्या का न तो सीवरेज विभाग और न ही जलशक्ति विभाग हल कर रहा है।
विज्ञापन

---
अधिकारियों ने आनन-फानन बंद
किया पानी, बाद में करेंगे मरम्मत
उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जलशक्ति विभाग के जेई और अन्य कर्मचारियों ने आनन-फानन पानी बंद कर स्थिति को संभाला। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सीवरेज विभाग की तरफ से सड़क किनारे लाइन बिछाने के लिए खुदाई की जा रही है। इस दौरान किसी श्रमिक ने पाइप पर औजार मारा होगा जिससे पाइप फट गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पानी को बंद कर दिया गया है और क्षतिग्रस्त पाइप की जल्द मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed