{"_id":"628d410189a4de54e47ec263","slug":"waether-udhampur-udhampur-news-jmu2605005195","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचले इलाकों में बारिश; ऊंचे पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, फिर गर्म कपड़ों में लिपटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचले इलाकों में बारिश; ऊंचे पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, फिर गर्म कपड़ों में लिपटे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/चिनैनी। निचले इलाकों में बारिश और पर्वतीय चोटियों पर हुई बर्फबारी ने फिर से लोगों को ठंड का अहसास करा दिया। सोमवार देर रात उधमपुर सहित अन्य निचले इलाकों में हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। चिनैनी के दूरदराज क्षेत्र लाटी तहसील के सियोजधार और थपेराटॉप में हिमपात हुआ। भद्रवाह में भी बर्फबारी हुई है। मौसम ठंडा होने से इन क्षेत्रों के लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मंगलवार दोपहर को खिली धूप का लोगों ने खूब आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा।
निचले क्षेत्रों में सोमवार देर रात करीब एक बजे तेज बारिश शुरू हुई और फिर करीब तीन घंटे तक रुक-रुककर बादल बरसते रहे। मंगलवार की सुबह साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को धूप निकली, लेकिन इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। शाम को सूरज ढलते ही फिर से तापमान गिरा और मौसम सुहावना बन गया। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर सुहावने मौसम का भरपूर आनंद उठाया। बारिश के बाद उधमपुर शहर के कई हिस्सों में नालों और नालियों की गंदगी सड़कों पर पहुंच गई। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मंगलवार दोपहर तक कचरा हटाने में जुटे रहे।
--------
पटनीटॉप, नत्थाटॉप में भारी
बारिश, बर्फबारी नहीं हुई
- लाटी के सरपंच बोले मई में पहली बार हिमपात देखा
बीते कुछ दिनों से गर्मी रौद्र रूप दिखा रही थी, लेकिन लगातार तीन दिन से मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई। पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप और सनासर में भी भारी बारिश हुई है। हालांकि यहां बर्फबारी नहीं हुई। फिर भी ठंड का अहसास होने से लोग गर्म कपड़ों के साथ अलाव सेंकते नजर आए। लाटी के सरपंच कस्तूरी लाल गुप्ता ने बताया कि मई में पहली बार उन्होंने हिमपात देखा है। सुबह उठते ही पहाड़ चांदी की तरह चमक रहे थे और वहां से ठंडी हवाएं चल रही थी, जिससे मंगलवार का दिन ठंडा रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव के साथ गर्म कपड़ों का सहारा लिया।