{"_id":"61f82d1805ec15442240a919","slug":"visit-udhampur-news-jmu2529293158","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांदर, पंचैरी व मोंगरी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा--पूर्व विधायक बलबंत सिंह मनकोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांदर, पंचैरी व मोंगरी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा--पूर्व विधायक बलबंत सिंह मनकोटिया
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सोमवार को लड्डा ए और लड्डा बी पंचायत का दौरा किया। मौके पर दोनों पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से पिछड़ा हुआ है। इसके विकास के लिए इस क्षेत्र का अलग विधानसभा क्षेत्र बनना ही एकमात्र विकल्प है। ताकि, लोगों को इन सभी समस्याओं से निजात मिल सके। इस पर पूर्व विधायक ने कहा कि वह लोगों को आ रही समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन से बार-बार यही अपील की जा रही है कि पंचैरी, मोंगरी और लांदर को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए। इसी मामले को लेकर लगातार इन इलाकों का दौरा किया जा रहा है। यहां के हर बुजुर्ग और नौजवान की यही मांग है कि इस क्षेत्र को अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने मांग की कि हदबंदी आयोग जल्द इस क्षेत्र को अलग विधानसभा का दर्जा देकर यहां के लोगों को आश्वस्त करे। जिससे लोगों को उनका अधिकार मिल सके। मौके पर सरपंच सुरजीत सिंह, पूर्व सरपंच सुभाष सिंह, सरपंच कुंज लाल, सरपंच देस राज, छात्र नेता दलीप सिंह, नायब सरपंच मो. मुश्ताक, पंच सुरैया बीबी, पंच मुल्ख राज, पंच आत्म सिंह, आदि मौजूद रहे।