{"_id":"68434992c02dd8604d0a2dc6","slug":"villagers-held-protest-for-water-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-123967-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बड़चे गांव में पांच दिन से पानी नहीं आया, प्रदर्शन करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बड़चे गांव में पांच दिन से पानी नहीं आया, प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। कस्बे के साथ लगते बड़चे गांव में पिछले पांच दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में गांव के लोग पानी न मिलने के कारण परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में पानी की समस्या हल नहीं हुई तो जलशक्ति विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
गांव निवासी राज कुमारव विद्या देवी ने बताया कि पहले पानी सुबह और शाम को आता था लेकिन पांच दिन से पानी नहीं आ रहा। लोग नहाने व शौचालय के लिए गांव में बनी कूहल से पानी ला रहे हैं। शौचालय के लिए भी खुले में जाने को मजबूर होना पड़ है। सरकार कहती है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर बेटी को खुले में शौचालय के लिए जाने को मजबूर भी सरकार के अधिकारी कर रहे हैं। जब अधिकारियों को फोन करो तो वह फोन नहीं उठाते।
लोगों ने मांग कि है कि अधिकारी गांव में आकर खुद देखें कि कैसे हालात हैं। पीने का पानी लोग माड़ी स्थित बावली से लाकर गुजारा कर रहे हैं। जलशक्ति विभाग के कर्मचारी मनमानी से काम कर रहे हैं। कभी हफ्ते में दिन में दोपहर को एक समय ही पानी छोड़ देते हैं। लोगों ने मांग की कि सुबह या शाम को पानी की आपूर्ति दी जाए। अगर दो दिन में समस्या हल नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संदर्भ में जब जल जीवन मिशन के जूनियर इंजीनियर तनवीर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अधिकारियों को इसके लिए बोल दिया हैं। लोगों को पानी की आपूति हर शाम को दी जाए ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।