फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccine given to about three thousand people

करीब तीन हजार लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccine given to about three thousand people
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को 2988 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। सुबह से शाम तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटर में पहुंचते रहे। स्वास्थ्य विभाग ने इनको वैक्सीन लगवाने के पूरे प्रबंध कर रखे थे। ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा कर ही घरों को लौटे।
विज्ञापन

50 से अधिक वैक्सीन सेंटर में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों का सुबह नौ बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया था और बाहर कतारें लग गई थी। इसके बाद सभी ने रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद बारी बारी से वैक्सीन लगवाई। शाम तक कुल 2988 लोगों का वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 13 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी, 27 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 45 आयु वर्ग में 1633 लोगों को पहली और 21 को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 91 लोगों को पहली और 920 लोगों को दूसरी, 27 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 256 को दूसरी डोज लगाई गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास पांच हजार से अधिक डोज मौजूद थी। शनिवार को भी हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed