{"_id":"6189768dc53bf35fe676ee53","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu247437188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
उधमपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाता व्यक्ति
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में सोमवार को तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिन भर वैक्सीन लगाने में जुटी रहीं। लोगों को अब फोन करके भी दूसरी डोज लगवाने को बुलाया जा रहा है।
जिले में वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कुछ दिन गिरावट देखी गई। दीपावली व अन्य त्योहारों के बीच कम लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। लेकिन, सोमवार से इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विभाग को एक सप्ताह में दूसरी डोज के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए, दूसरी डोज के लिए अब लोगों को फोन कर सूचित किया जा रहा है। और केंद्रों पर बुलाया जा रहा है।
वैक्सीन लगाने वाली टीमों को दूसरी डोज लगवाने वालों का पूरा डाटा उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ कुछ टीमें वरिष्ठ नागरिकों को घर घर जाकर वैक्सीन लगा रही हैं, और कुछ टीमें लोगों को रास्ते में रोककर वैक्सीन लगाने में जुटी हैं। विभाग के अनुसार सोमवार को कुल 3655 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 365 लोगों को पहली और 2606 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 19 लोगों को पहली और 577 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में सात लोगों को पहली और 81 को दूसरी डोज लगाई गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 73560 डोज मौजूद थीं।