{"_id":"610c2cf18ebc3ec2bd61f4c1","slug":"unity-day-celebrated-with-pomp-in-the-district-udhampur-news-jmu2409697110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाया गया एकात्मकता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाया गया एकात्मकता दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। प्रदेश सहित उधमपुर जिले में एकात्मकता दिवस धूमधाम से मनाया गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों और संस्थाओं ने जगह-जगह तिरंगा फहरा कर खुशी का इजहार किया है। इसके साथ ही अनुच्छेद 370 और 35ए की समाप्ति की दूसरी वर्षगांठ पर मिठाइयां बांटी गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने कई स्थानों पर तिरंगा रैली निकालने के साथ ही ध्वजारोहण व मिठाई बांट कर जश्न मनाया, वहीं हिंदू जागरण मंच, लोक विकास दल और शिवसेना ने विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को संपूर्ण विलय दिवस की शुभकामनाएं दीं।
भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रधान विवेक गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गोल मार्केट से तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान देशभक्ति के तरानों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए नारेबाजी की। ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का आयोजन हुआ और सभी को मिठाई बांटकर जम्मू-कश्मीर के संपूर्ण विलय की दूसरी वर्षगांठ की बधाई दी। विवेक गुप्ता ने कहा कि पांच अगस्त देश के इतिहास में एक अहम दिन के रूप में दर्ज हो गया है।
इसी दिन दो वर्ष पांच अगस्त, 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से अगल-थलग करने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर अलग निशान अलग विधान के सिस्टम से मुक्त किया था। यह भाजपा का स्वर्णिम सपना था, जिसके सूत्रधार पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। कोरोना संकट को देखते हुए चुनिंदा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सीमित तौर पर इसका अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास का जश्न मनाया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला प्रवक्ता नीलम नरगोत्रा ने भी सभी को संपूूर्ण विलय दिवस और श्री राम मंदिर के नींव पत्थर रखने की वर्षगांठ की बधाई दी।
विज्ञापन
नगर के लाल चौक पर हिंदू जागरण मंच की ओर से तिंरगा फहराकर संपूर्ण विलय दिवस की दूसरी वर्षगांठ और श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की पहली वर्षगांठ मनाई गई। नगर के सलाथिया चौक पर लोक विकास दल की ओर से प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया ने तिंरगा फहराकर और राष्ट्रगान का आयोजन कर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने की दूसरी वर्षगांठ मनाई गई। जहां लोगों को मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जिस दिन भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाया था लोक विकास दल ने उस दिन भी शहर में ढोल नगाढ़े बजाकर जश्न मनाया था। इसके खात्मे से जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज प्रणाली को मजबूती मिली है। पंचायती चुनाव के बाद आज विकास के कार्य तेज गति से जारी हैं।