{"_id":"66242faea3bad980fa0a4c04","slug":"udhampur-under-construction-work-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-109749-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दस साल से अधर में जिब जोन कार्यालय की इमारत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दस साल से अधर में जिब जोन कार्यालय की इमारत का काम
Sun, 21 Apr 2024 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में बन रही इमारत, शाम में चौकीदार न होने से नशेड़ियों का बना अड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मुख्य शिक्षा कार्यालय परिसर में वर्ष 2014 में जिब जोन की इमारत का निर्माण कार्य 35 लाख रुपये की लागत से शुरू किया गया था। हालांकि इमारत का ढांचा तैयार करने के बाद काम को बंद कर दिया गया। वर्तमान में यह खस्ताहाल होने के साथ नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। 10 साल बाद भी इमारत का निर्माण कार्य अधर में है।
शिक्षा विभाग की मानें तो इमारत के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए उच्च अधिकारियों व संबंधित विभाग को पत्र लिखे गए थे। इसके बावजूद इमारत का शेष काम पूरा नहीं किया गया। उक्त इमारत के असामाजिक तत्वों या नशेड़ियों का अड्डा बनने की एक वजह यह भी है कि मुख्य शिक्षा कार्यालय परिसर में शाम के समय कोई चौकीदार नहीं होता। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर भी उच्च अधिकारियों और पुलिस के पास शिकायत कर चुक हैं। वहीं इस दफ्तर के आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से वर्ष 2017-18 में इमारत के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए 64 लाख रुपये की डीपीआर बनाकर प्लान में रखा गया। लेकिन उसे मंजूरी न मिलने से इमारत का काम शुरू नहीं हो सका। इस संदर्भ में प्लानिंग आफिसर दर्शन कुमार का कहना है कि इस इमारत का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से 2014-15 में शुरू करवाया गया था। लेकिन ठेकेदार ने बीच में काम को छोड़ दिया। इसके बाद से यह बंद पड़ा है।
विज्ञापन
चुनाव के बाद तैयार किया जाएगा प्लान
जिब जोन की इमारत का निर्माण कार्य विभाग की ओर से करवाया जा रहा था। लेकिन ठेकेदार ने बीच में निर्माण कार्य को बंद कर दिया। अब चुनाव के बाद ही इस इमारत के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए प्लान तैयार किया जाएगा।
- मोहम्मद सरवर, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग