फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, road problem

Udhampur News: वीनस चौक से कल्लर तक सड़क में लग रहीं ठोकरें

Sun, 21 Apr 2024 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
udhampur, road problem
सीवरेज कार्य के लिए उखड़ी गई दो किलोमीटर लंबी सड़क की आजतक मरम्मत नहीं
विज्ञापन

जगह-जगह बने हैं गड्ढे, उखड़ चुकी है तारकोल
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड 15 में वीनस चौक से घूमकर कल्लर तक जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। दो किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने से वाहन चालकों सहित राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द मरम्मत कर राहत देने की अपील की है।
स्थानीय निवासी सोमराज, सुनील, अंकित और विनोद आदि ने बताया कि सीवरेज कार्य के लिए सड़क को उखाड़ा गया था, जिसके बाद आजतक मरम्मत नहीं करवाई गई है। वर्तमान में इस सड़क पर काफी ज्यादा गड्ढे बन गए हैं और ज्यादातर हिस्से से तारकोल भी उखड़ चुकी है। बरसात के बाद गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ फैलने से सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है। कीचड के कारण फिसलन बढ़ने से हादसों का जोखिम भी बढ़ जाता है। कुछ साल पहले इस सड़क को सीवरेज लाइन पाइपलाइन बिछाने के लिए उखाड़ा गया था। काम पूरा होने के बाद मिट्टी और सीमेंट डालकर लीपापोती की गई है। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा कर जल्द कदम उठाने की मांग की गई, लेकिन आजतक किसी ने सुध नहीं ली है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि जल्द सड़की की मरम्मत की जाए।
विज्ञापन



शहर के भीतर सीवरेज कार्य के लिए जितनी भी सड़कें उखाड़ी गई हैं उनकी मरम्मत भी यूईईडी विभाग ने ही करनी है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग के सहयोग से काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नितिन गुप्ता, सीईओ, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article