{"_id":"68852b7288094d21f90e5ffb","slug":"udhampur-ramnagar-villagers-meeting-badi-area-udhampur-news-c-202-1-udh1002-125641-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत बाड़ी के गुंडियाला नाले पर पुल बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत बाड़ी के गुंडियाला नाले पर पुल बनाने की मांग
विज्ञापन
रामनगर।बैठक में हिस्सा लेने वाले ग्रामीण।
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तहसील रामनगर के बाड़ी इलाके में स्थित गोंदियाला नाले को पार करने के लिए ग्रामीणों ने पुल बनाने की मांग की है। शुक्रवार दोपहर को हुई बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति यह मुद्दा उठाया।
स्थानीय निवासी जगदीश ठाकुर के नेतृत्व में यह बैठक हुई। इस दौरान लोगों ने गोंदियाला नाले को पार करने में आ रही परेशानी पर चर्चा की। ग्रामीण विकास विभाग से मांग की गई कि जल्द से जल्द गांव में गोंदियाला नाले पर पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। ग्रामीण लाल सिंह, दीवान चंद, मनजीत सिंह, बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह, प्रीतम सिंह, प्रकाश सिंह अन्य ग्रामीणों ने बताया पंचायत बाडी मोड़ा गोंदियाला में नाले के पार लगभग 15 घर हैं। यहां पर करीब 90 लोग रहते हैं।
उन्होंने बताया कि इस नाले में तीन नालों का पानी आता है जिसमें सोमफड़ी, रैनी ओर छात्ररैन नाला शामिल है। हर दिन तीस के करीब ग्रामीणों के अलावा स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं इस मार्ग से गुजरते हैं। गोंदियाला नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण नाला पार करना जोखिम से भरा है। लोगों को नाले के किनारे पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग से गोंदियाला नाले पर पुल बनाने की मांग की है ताकि उनकी परेशानी खत्म हो सके।