{"_id":"65cd267ba23b38edfe0e9776","slug":"udhampur-ramnagar-administration-sdm-meeting-udhampur-news-c-202-1-udh1002-107328-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आंगनबाड़ी केंद्रों में आहार की गुणवत्ता पर रखें नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आंगनबाड़ी केंद्रों में आहार की गुणवत्ता पर रखें नजर
Thu, 15 Feb 2024 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने बैठक कर विभिन्न विभागों के कार्याें की प्रगति की समीक्षा की
गंभीर रूप से एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की पहचान के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। विभागीय अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नजर रखें और बच्चों को दिए जाने वाले आहार की गुणवत्ता सहित अन्य योजनाओं पर ध्यान दें, ताकि उपभोक्ताओं को उनका लाभ मिल सके। यह निर्देश एसडीएम रफीक अहमद जराल ने आयोजित बैठक में दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के कार्याें की प्रगति की समीक्षा भी की।
आईसीडीएस सेवाओं पर चर्चा के दौरान सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर देने के साथ ही विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओ पोषण को इन केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले आहार की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर रखने और आहार योजनाओं का विस्तार करने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने स्वास्थ्य और आईसीडीएस विभागों को गंभीर रूप से एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की पहचान करने के लिए गांव-गांव और आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्रिय करने का निर्देश दिया, ताकि गरीब महिलाओं के लाभ के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। एसडीएम ने विभिन्न केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश प्रायोजित स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की।