{"_id":"6aa46231dda468e0ad004d9b","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-140397-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पर्यावरण संरक्षण के लिए देविका हाफ मैराथन 2026 कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पर्यावरण संरक्षण के लिए देविका हाफ मैराथन 2026 कल
विज्ञापन
उधमपुर। देविका स्पोर्ट्स इंडिया की ओर से आयोजित ‘देविका हाफ मैराथन 2026’ का आयोजन 13 सितंबर को उधमपुर में किया जाएगा। भारतीय सेना की उत्तरी कमान और जम्मू-कश्मीर बैंक के सहयोग से होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को फिटनेस व खेलों से जोड़ने के साथ पवित्र देविका नदी के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मैराथन को सुबह 6 बजे सुभाष स्टेडियम उधमपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। आयोजन का नेतृत्व माणिक बंद्राल और प्रजन्य सलाथिया कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि ‘रन फॉर द स्पिरिट ऑफ देविका’ की थीम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के साथ देविका की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। उनका कहना है कि देविका हाफ मैराथन केवल एक दौड़ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फिटनेस, सामुदायिक भावना, पर्यावरण चेतना और देविका की पावन भावना का उत्सव है। इस पहल के जरिए विशेष रूप से युवाओं को खेलों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही देविका नदी को स्वच्छ रखने तथा उसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को संरक्षित करने के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया जाएगा।
12 सितंबर को बिब एक्सपो
मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए बिब एक्सपो 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रिवायत द बैंक्वेट, उधमपुर में आयोजित होगा। प्रतिभागियों को यहां रनिंग बिब और इवेंट किट प्रदान की जाएगी। प्रत्येक प्रतिभागी को निःशुल्क टी-शर्ट, मेडिकल किट, हाइड्रेशन पाउच और अन्य आवश्यक रेस सामग्री भी दी जाएगी।
विज्ञापन
आयोजकों ने प्रतिभागियों से अपील की है कि वे दौड़ के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए निर्धारित समय के भीतर अपना बिब प्राप्त कर लें। उन्होंने धावकों, युवाओं, परिवारों, फिटनेस प्रेमियों और आम नागरिकों से इस खेल उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।