{"_id":"66a2d2d3c4f9e62e7e05a0a7","slug":"udhampur-political-congress-protest-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-113425-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: राज्य के दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कुछ नेता हिरासत में लिए, बाद में छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: राज्य के दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कुछ नेता हिरासत में लिए, बाद में छोड़े
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने जुलूस निकालकर डीसी कार्यालय के बाहर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में राज्य का दर्जा वापस करने व आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ धार रोड से रोष रैली निकाली। धार रोड के रास्ते डीसी आफिस पहुंचकर सरकार व एलजी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और धरना दिया गया।
प्रदर्शनकारियों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव व उधमपुर प्रभारी बलवीर सिंह व जिला प्रधान विनोद खजूरिया भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। केंद्र व उप राज्यपाल पर निशाना साधते हुए विनोद खजूरिया ने कहा कि राजा महाराजाओं की रियासत को मोदी सरकार ने यूटी बनाकर यहां की जनता से धोखा किया है। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिया जाए।
कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि आतंकवाद रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। राज्य का दर्जा छीनकर यूटी बनाकर उप राज्यपाल को कमान सौंप दी गई है। इससे जम्मू कश्मीर की जनता पर आए दिन नए फरमान थोपे जा रहे हैं, लोगों को लूटा जा रहा है और स्थानीय लोगों की जगह बाहर के लोगों को रोजगार देकर तानाशाही की जा रही है। इसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। मगोत्रा ने कहा कि जब तक सरकार राज्य का दर्जा वापस नहीं करती व जनता को बिजली-पानी के संकट से निजात नहीं दिलाती तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
वहीं प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासनिक कार्यालय के मुख्य गेट को बंद रखा गया था। इसके चलते पहले प्रदर्शनकारी गेट के बाहर प्रदर्शन पर बैठ गए। इसके बाद गेट के अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया और कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक कृष्ण भगत, अभय, मुकेश, रजिंदर सिंह, शिवम शर्मा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।