फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कई नेता व कार्यकर्ता हिरासत में

विज्ञापन
jammu kashmir news
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कमेटी के कई नेता व कार्यकर - फोटो : udhampur news
उधमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को सलाथिया चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इस प्रदर्शन में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों और पार्टी से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक ठाकुर बलवीर सिंह की देखरेख में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर बाजार में मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी बंद करो, लोकतंत्र बचाओ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला बनाकर उसे गधे पर बैठाया और बाजार में घुमाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की योजना पुतले के साथ डीसी कार्यालय तक मार्च करने और वहां विरोध प्रदर्शन करने की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। सलाथिया चौक में पुलिस ने पुतले को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा पुतला जब्त करने और प्रदर्शनकारियों को रोकने के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुमित मगोत्रा और बलवीर सिंह को हिरासत में लेकर वाहन में बैठाने का प्रयास किया। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस वाहन के आगे खड़े हो गए और नारेबाजी करते रहे। बलवीर सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए। वहीं सुमित मगोत्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाया जा रहा वोट चोरी का मुद्दा चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूचियों से जुड़ा है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र जांच और जवाबदेही की मांग की। मगोत्रा ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए और कांग्रेस लोकतांत्रिक व सांविधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। नेताओं ने दोहराया कि पारदर्शी जवाब मिलने तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इनमें गुंजार सिंह, विनोद खजूरिया, सूरज चौधरी, अनिल पचियाला, ओम प्रकाश, मदन माथुर, शशि मनहास, बंसी लाल, द्वारका प्रसाद, अशोक शर्मा, अशोक जंडियाल, हंस राज ठाकुर, रामपाल भगत, कुलदीप सिंह मनहास, मनमोहन रैना, कुलदीप शर्मा, सुरिंदर केसरी, विनोद भगत, राकेश कुमार, पंकज और संजीव बख्शी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed