{"_id":"6abace31c74580c4e607bda1","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-141125-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गोल मेला चौक पर डंपिंग स्टेशन का विरोध, स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गोल मेला चौक पर डंपिंग स्टेशन का विरोध, स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन
गोल मेला क्षेत्र में डंपिंग स्टेशन को लेकर नगर परिषद कर्मचारियों से बात करते स्थानीय निवासी।
- फोटो : udhampur news
Link Copied
उधमपुर। शहर के प्रमुख गोल मेला चौक को कचरा डंपिंग स्थल बनाए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कचरा उठाने वाले वाहन को रोककर चौक के पास गंदगी फैलाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित रूप से कचरा डंप किया जा रहा है लेकिन कई-कई दिनों तक उसका उठान नहीं होता। इस वजह से फैल रही तेज दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगो का कहना है कि गोल मेला चौक शहर का एक प्रमुख और घनी आबादी वाला रिहायशी क्षेत्र है। ऐसे स्थान पर कचरा जमा करना पूरी तरह अनुचित है। दो-तीन दिनों तक कचरा पड़ा रहने से न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि संक्रामक बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरों का अंदेशा भी बढ़ गया है। प्रदर्शनकारी मुश्ताक शाह और अन्य स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच कचरा डंप करने की प्रक्रिया तुरंत बंद की जाए और आबादी से दूर किसी उपयुक्त जगह को इसके लिए चिन्हित किया जाए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जब भी लोग विरोध या प्रदर्शन करते हैं, तभी नगर परिषद की गाड़ियां कचरा उठाने पहुंचती हैं। दबाव बनने पर सफाई करना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। नगर परिषद को कचरा उठान की एक नियमित और सुचारू व्यवस्था बनानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि गोल मेला चौक पर कचरा डंप करना तुरंत बंद नहीं किया गया और सफाई की नियमित व्यवस्था लागू नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।