{"_id":"68c9cb6a1c4d99aa510bb30a","slug":"udhampur-panchayat-ghadriyan-built-extra-room-dispensary-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-127492-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत घाड़ियां में डिस्पेंसरी में कमरों की कमी को होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत घाड़ियां में डिस्पेंसरी में कमरों की कमी को होगी दूर
विज्ञापन
बनाया जाएगा अतिरिक्त कक्ष, सुविधा बढ़ने से ग्रामीणों को भी मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक चिनैनी की घाड़ियां पंचायत के वार्ड पांच में मौजूद डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने की दिशा में जल्द ही एक अतिरिक्त कक्ष तैयार किया जाएगा।
इस नए कमरे के बनने से डिस्पेंसरी में जरूरी सामान रखने, मरीजों की चिकित्सा व देखभाल के कार्यों में लाभ मिलेगा। इस अतिरिक्त कमरे के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की तरफ से पीआरआई बजट के तहत 5.89 लाख की अनुमानित लागत का टेंडर जारी कर दिया गया है।
वहीं डिस्पेंसरी में सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में किए गए इस प्रयास पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। स्थानीय खुर्शीद अहमद, नीलम कुमारी, बंसी लाल, सोहन लाल व अन्य ने कहा कि डिस्पेंसरी के लिए अतिरिक्त कमरे की काफी ज्यादा जरूरत थी और हम इसकी मांग कर रहे थे। अब अतिरिक्त कमरा बनने से चिकित्सा सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
वहीं इस संदर्भ में ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के एक्सईएन मो. अनवर ने बताया कि डिस्पेंसरी में अतिरिक्त कमरा बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके संपन्न होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।