फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news

लिखित आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन समाप्त

विज्ञापन
udhampur news
udhampur news - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। रोके गए वेतन सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को भी नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर परिषद के चेयरमैन डा. जोगेश्वर गुप्ता की तरफ से रोके गए वेतन को जारी किए जाने व अन्य लंबित मांगों को जल्द मंजूर किए जाने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लंबित मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल करने का मन बना रहे सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद के चेयरमैन से मिले लिखित आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को फिलहाल समाप्त कर दिया है। जिससे नगर में मंडरा रहा सफाई संकट टल गया है। सफाई कर्मचारी वेतन विसंगतियों सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से काम के उपरांत नगर परिषद कार्यालय में बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने मांगे पूरा नहीं होने पर वीरवार से काम छोडो हड़ताल करने का भी मन बना लिया था। सुबह ही नगर परिषद के चेयरमैन डा. गुप्ता ने उन्हें लिखित में आश्वासन दिया कि वे जल्द ही इस मामले का उचित हल निकालेंगे। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया। वहीं सफाई कर्मचारी यूनियन के उप-प्रधान डेविड ने बताया कि बुधवार को काम छोड़ो हड़ताल के एलान के बाद ही नगर परिषद ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन सीईओ के छुट्टी पर होने के कारण उन्हें सोमवार तक का समय दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने मांगों के पूर्ण होने तक अपने धरने प्रदर्शन को जारी रखा हुआ था। वीरवार को धरने के दौरान ही उनकी वेतन संबंधी मांग को मंजूर कर जल्द ही रोके गए वेतन को जारी करने का आदेश दे दिया गया है। इसके अलावा अन्य लंबित मांगों को भी जल्द ही मंजूर किए जाने के संबंध में लिखित रूप से नगर परिषद के अध्यक्ष ने उन्हें दिया है। उन्होंने कहा कि रोके गए वेतन के कारण कर्मचारियों को पेश आ रही आर्थिक परेशानियों से उन्हें राहत मिलेगी। जिसके लिए वे काफी समय से परेशान थे तथा उनके सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed