{"_id":"6aef760480c4c4845706ccb0","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142666-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अकाउंट्स असिस्टेंट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अकाउंट्स असिस्टेंट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
अधिकारियो ंके साथ बैठक करते डीसी।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। अकाउंट्स असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त उधमपुर अनंत द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा वित्त विभाग में अकाउंट्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा 15 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य लॉजिस्टिक प्रबंधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पुख्ता बनाने पर जोर दिया, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के निष्पक्ष और सुचारु संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।