{"_id":"6aef767aba0e6f812d08b407","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-142690-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मोंगरी-पंचैरी की बदहाल सड़कें बनीं परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मोंगरी-पंचैरी की बदहाल सड़कें बनीं परेशानी
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने इलाकों की बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके जल्द समाधान की मांग की।
बैठक के दौरान मोंगरी और पंचैरी की बदहाल सड़कों, स्वास्थ्य केंद्रों में डाॅक्टरों एवं सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों और बीपीएल राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में आ रही परेशानियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मोंगरी और पंचैरी क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। नेताओं ने कहा कि लंबे समय से सड़कों की मरम्मत नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें खराब होने से विद्यार्थियों, मरीजों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की कमी के कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली होने और बीपीएल राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों पर भी नाराजगी जताई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने कहा कि जनता ने जिन प्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ चुना है, वे बुनियादी मुद्दों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केवल दूरदराज के क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि शहर के विभिन्न वार्डों की गलियों और संपर्क मार्गों की हालत भी खराब है। कई मोहल्लों में लोग रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन इन समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे। शहर के विकास की बात करने से पहले वार्ड स्तर पर लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। मगोत्रा ने जिला प्रशासन से सभी मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान लेने और संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश देने की अपील की।