{"_id":"667ca598d3b198e290035d24","slug":"udhampur-mela-jagnnath-tample-udhampur-news-c-202-1-udh1007-112350-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भगवान जगन्नाथ के दर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मेले का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भगवान जगन्नाथ के दर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मेले का उठाया लुत्फ
Thu, 27 Jun 2024 05:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्धवार्षिक मेले में दिनभर दर्शन के लिए लगी रहीं भक्तों की कतारें
श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्राप्त किया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के कल्लर इलाके में भगवान जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को अर्धवार्षिक एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए भगवान जगन्नाथ के दरबार में सैलाब उमड़ा रहा। सुबह से शाम तक मंदिर में कतारें लगी रहीं। लोगों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, लोगों ने मेले का खूब लुत्फ उठाया है।
जगन्नाथ मंदिर में साल में दो बार मेला लगता है। इसमें शहर सहित व दूरदराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। श्रद्धालु सुबह से मंदिर में पहुंच कर भगवान जगन्नाथ के दर्शनों को लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मेले के दौरान मंदिर कमेटी की ओर से लंगर का भी आयोजन किया गया था। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। मंदिर में महिलाओं द्वारा सुबह से लेकर शाम तक भगवान जगन्नाथ के भजन-कीर्तन किया गया। मंदिर परिसर में लगा भंडारा सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक जारी रहा। मंदिर के पुजारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पहले उनके पिता सोमराज पुजारी थे। मंदिर में श्री जगन्नाथ व उनकी बहन सभद्रा व बड़े भाई बलभद्र और राधाकृष्ण सहित अन्य कई भगवानों की मूर्तियां हैं। मेले के दौरान जहां प्रशासन की ओर से बिजली-पानी व अन्य सुविधाएं प्रदान की गई थीं। मेले में पुलिस के जवान वर्दियों में ड्यूटी देते नजर आए। मेले में आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखे हुए थे।
मान्यता : सात बार भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने से धुलते हैं सारे पाप
इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी भगवान जगन्नाथ के सात बार दर्शन कर लेता है उसके सारे पाप धुल जाते हैं। इसके चलते साल में दो बार लगने वाले इस मेले में शहर के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहुंचते हैं और माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
मेले में महिलाओं ने की खरीदारी, बच्चों ने उठाया झूलों का लुत्फ
मेले के दौरान जहां एक तरफ लोग भगवान जगन्नाथ मंदिर में पहुंच कर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते है तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं ने खूब खरीदारी की। बच्चों सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी झूलों का खूब लुत्फ उठाया है।