फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मजालता डिग्री कालेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चाइल्ड लाइन संस्था ने सरकारी मिडिल स्कूल ओमाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सदस्यों ने कहा कि बालिका दिवस को मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। जिससे वह आने वाली चुनौतियों का सामना कर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के उत्थान व विकास के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए लड़कियों का भी कदम से कदम मिलाकर चलना जरूरी है। आयोजन के दौरान भ्रूण हत्या, बाल विवाह, यौन शोषण व हिंसा जैसे कई मुद्दों पर जानकारी दी गई। स्कूल प्रधानाचार्या सुरेश कुमार, अन्य शिक्षक तथा टीम सदस्य विषवाणी, माधव शर्मा, प्रिंस, मनमोहन आदि उपस्थित रहे। गर्वनमेंट डिग्री कालेज मजालता में भी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कालेज परिसर में एक बेटी बचाओ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस मौके पर राज्य आयोग महिला की अध्यक्ष वसुंधरा पाठक मसूदी मौजूद रही। उन्होंने सेव गर्ल चाइल्ड पर अपने विचार रखते हुए बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सरकार की ओर से बेटियों के विकास व उत्थान के लिए बहुत से कार्यक्रम व योजनाएं लागू की गई हैं। इसके अतिरिक्त कालेज प्रधानाचार्य कुसम गुप्ता ने भी संबधित विषय पर छात्रों को जागरूक किया और बेटी बचाओ मुहिम के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। इसके साथ ही कालेज छात्रों ने भी संबंधित विषय पर भाषण व कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रो. सीएल शिवगोत्रा, लाल चंद, डा. मूल राज, लोकेश डबगोत्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed