फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, dengue, fogging

Udhampur News: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच शहर में फॉगिंग शुरू

Sun, 15 Sep 2024 06:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, dengue, fogging
हरकत में आई नगर परिषद, खाली प्लाटों में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डेंगू के मामले बढ़ते ही नगर परिषद हरकत में आ गई है। शनिवार को शहर के विभिन्न वार्डों सहित सैलां तालाब, कल्लर और आसपास के क्षेत्रों में टीमाें को भेजकर फॉगिंग करवाई। साथ ही कई वार्डों व खाली प्लाटों में सफाई अभियान भी चलाया गया।
इसके लिए नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मचारियों की एक अलग टीम बनाई गई है। डेंगू से निपटने के लिए परिषद की ओर से शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से सुचारु रखने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। इसमें परिषद के कर्मचारी व सैनेटरी इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारियों को कमान सौंपी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर 20 से 25 सफाई कर्मचारियों की अलग टीम भी बनाई है, जो शहर में लगने वाले कचरे के ढेरों को उठाकर साफ-सफाई करेगी।
गौरतलब रहे कि नगर परिषद की ओर से दो माह पहले शहर के सभी नाले व नालियों में सफाई अभियान चलाया था। लेकिन, एक बार फिर से नगर परिषद द्वारा शहर में फॉगिंग करवाने के साथ ही मोहल्लों में उगी घास व झाड़ियों को काटने के लिए भी टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के सीईओ विशाल सड़ोत्रा ने बताया कि डेंगू का प्रकोप को देखते हुए सभी तैयारियां कर ली हैं। फॉगिंग व सफाई अभियान के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। घास व झाड़ियों को साफ करने के लिए भी टीमें बनाई हैं। यही टीमें सरकारी दफ्तरों में भी फॉगिंग करने के साथ ही सफाई अभियान चलाएंगी।
डेंगू से निपटने के लिए बढ़ाई फॉगिंग मशीनों की संख्या
नगर परिषद के पास अब फॉगिंग मशीनों की कमी नहीं है। डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद ने तीन नई फॉगिंग मशीने मंगवाई है। अब परिषद के पास पांच फॉगिंग मशीनें हो गई हैं। इससे एक समय में 3-4 वार्डों में फॉगिंग होगी। गौरतलब है कि पहले नगर परिषद के पास 2 ही फॉगिंग मशीनें थीं।

नए वार्डों में भी होगी फॉगिंग व चलेगा सफाई अभियान
नगर परिषद की ओर से सात साल पहले नगर परिषद के अधीन आए क्षेत्रों में फॉगिंग के अलावा सफाई अभियान चलाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें उन क्षेत्रों में फॉगिंग करने के साथ ही सफाई करेंगी और कूड़े के ढेरों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed