{"_id":"66678d14c437992f20041fc4","slug":"udhampur-four-lane-road-udhampur-news-c-202-1-udh1007-111708-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दोमेल चौक से लेकर गोल मेला तक 70 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दोमेल चौक से लेकर गोल मेला तक 70 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क
Tue, 11 Jun 2024 05:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
सर्वे पूरा कर डीपीआर की जा रही तैयार, दोनों ओर फुटपाथ सहित मध्य में बनेगा डाइवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से दोमेल चौक से गोल मेला तक फोर लेन सड़क बनाने के लिए 70 करोड़ की डीपीआर तैयार की जा रही है। इससे शहर के बीचोबीच करबी चार किलोमीटर तक लंबे समय से दोमेल चौक से गोल मेला तक रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
विभाग की ओर से सड़क को फोरलेन बनाने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है और अब डीपीआर तैयार की जा रही है। ताकि इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके। फोरलेन सड़क के बीचोबीच डिवाइडर व उसमें लाइटें लगाई जाएंगी। इससे शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। हालांकि, यह प्रस्ताव काफी समय पहले बनाया गया था। दोमेल चौक से लेकर सलाथिया चौक तक सड़क का निर्माण तो किया गया, लेकिन सिर्फ सड़क को डबल लेन ही बनाया गया था। वहीं, सलाथिया चौक से आगे इस सड़क को न तो आजतक डबल किया गया और न ही फोरलेन। लेकिन, अब जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें दोमल चौक से गोल मेला तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।
धार रोड एवं नेशनल हाईवे को जोड़ता है गोल मेला
मौजूदा समय में शहर के सलाथिया चौक से लेकर वीनस चौक व गोल मेला तक सड़क का दोहरीकरण न होने के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इतना ही नहीं कई बार हाईवे पर जाम लगने की वजह से गोल मेला तक इस कदर जाम लग जाता है कि कई घंटे तक लोगों को जाम में फंस कर परेशान होना पड़ता है। लेकिन, फोरलेन सड़क के निर्माण से लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासकर, धार रोड और नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले गोल मेला चौक पर ट्रकों के कारण उत्पन्न होने वाली सबसे अधिक जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन
नाला न होने से सड़कों पर होता है जलभराव
सलाथिया चौक से लेकर वीनस चौक व गोल मेला तक सड़क के दोनों ओर कोई भी नाला या नाली तक नहीं है। इस कारण बारिश के समय सड़क पर जलभराव होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, फोरलेन सड़क के निर्माण के दौरान दोनों ओर नालियां बनाई जाएंगी। इससे जलभराव की समस्या खत्म होगी।
सड़क के बीचोबीच लगाई जाएगी लाइटें
दोमेल चौक से लेकर गोल मेला तक बनाई जाने वाली फोरलेन सड़क में बीचोबीच लाइटें लगाई जाएंगी। इससे जहां रोशनी होगी वहीं, क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। इससे राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर यातायात अधिक होने की वजह से आए दिन होने वाले छोटे बड़े सड़क हादसों से भी निजात मिलेगी।
विभाग की ओर से दोमेल चौक से लेकर गोल मेला तक फोरलेन सड़क का सर्वे पूरा हो चुकी है। अब 70 करोड़ रुपये के बजट से डीपीआर तैयार की जा रही है। सड़क के बनने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जल्द ही डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- मोहम्मद सरवर, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग