{"_id":"663d3a417a5382067d0ad5b5","slug":"udhampur-education-uniform-money-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-110454-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर के 54569 विद्यार्थियों को सत्र के एक माह बाद भी वर्दी के पैसों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर के 54569 विद्यार्थियों को सत्र के एक माह बाद भी वर्दी के पैसों का इंतजार
Fri, 10 May 2024 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 10 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीईओ बोलीं- चिंता न करें बच्चों का डाटा विभाग को भेजा है, पैसा जारी होते हुए डाला जाएगा खातों में
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर एवं निशुल्क शिक्षा मुहैया प्रदान कर प्रत्येक वर्ग को शिक्षित करने के उद्देश्य से कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें मुफ्त किताबें, यूनिफार्म और मिड-डे मील जैसी योजनाएं शामिल हैं। उसी के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को यूनिफार्म के लिए भी हर साल 600 रुपये प्रति छात्र दिए जाते हैं। लेकिन नया सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बच्चों को यूनिफार्म के पैसे जारी नहीं किए गए हैं। जिले में यूनिफार्म लेने वाले बच्चों की 54,569 के करीब है है। इनमें 27560 लड़के और 27009 लड़कियां शामिल हैं। वहीं, डिप्टी सीईओ का कहना है कि बच्चों का डाटा भेज दिया है। पैसा जारी होते ही खातों में डाल दिया जाएगा।
मौजूदा वार्षिक 2024-25 शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है। जल्द ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पड़ने वाली हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से जरूरतमंद बच्च़ों के लिए चलाई जा रही समग्र योजना के तहत बच्चों के खातों में आने वाले यूनिफार्म के पैसे नहीं भेजे गए हैं। बच्चों को यूनिफार्म के पैसे न आने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इनमें कुछ ऐसे बच्चे भी हैं, जो नई क्लास में जाने पर नया यूनिफार्म लगाने की आस लगाकर अपने खाते में पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, सरकार की ओर से देरी के चलते रोजाना बच्चे अपने बैंक खाते को चेक करते है ओर खाते मेें पैसे न आने से वह मायूस हो जाते है। हालांकि, शिक्षा विभाग की माने तो वह लगातार समग्र विभाग के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं और जल्द यूनिफार्म के पैसे खाते में डालने का आग्रह कर रहे है। गौरतलब है कि यह वही बच्चे है जो स्कूल की यूनिफार्म लेने में असमर्थ है। बच्चों के अभिभावकों ने भी संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बच्चों के यूनिफार्म के पैसे उन्हें दिए जाएं, ताकि वह अपनी यूनिफार्म नई लाकर स्कूल में पहन कर जा सके।
बच्चों को यूनिफार्म के लिए जो पैसे आते है वह समग्र योजना के तहत दिए जाते हैं। इसे लेकर बच्चों का डाटा सीईओ दफ्तर से मांगा गया था। उसे वहां भेज दिया गया है। जैसे ही पैसे जारी होंगे संबंधित जेडईओ को दे दिए जाएंगे, ताकि वह बच्चों के खातों में डाल कर राहत पहुंचाएं।
विज्ञापन
- कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर