{"_id":"66a55ea6f761209fa006c504","slug":"udhampur-crime-one-youth-drowned-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-113488-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नहाते समय नाले में डूबने से हरियाणा निवासी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नहाते समय नाले में डूबने से हरियाणा निवासी युवक की मौत
Sun, 28 Jul 2024 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
रैंबल के दुद्धर नाला का मामला, बहन के पास घूमने आया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रैंबल थाना के अंतर्गत दुद्धर नाले में नहाते समय डूबने से हरियाणा निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अतुल कुमार (20) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मीरपुर (हरियाणा) के रूप में हुई है। यह शुक्रवार रात का मामला है।
अतुल कुमार उधमपुर के रैंबल में बहन के पास घूमने के लिए आया था। उसका जीजा रैंबल स्थित एक एफओडी में तैनात हैं। शुक्रवार रात के समय वह दुद्धर नाला में तीन दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था। लेकिन, वहां गहरे पानी में वह डूब गया। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया और वह भी डूबने लगे। उनका शोर सुनकर आसपास के स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अतुल की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी पहुंचाया। शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रशासन ने नदी-नालों में नहाने पर लगाई है पाबंदी
उधमपुर के आसपास स्थित नदी-नालों में नहाते समय डूबने के कुछ मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रशासन ने इन नदी-नालों में नहाने पर पाबंदी लगाई गई है। इनमें उधमपुर के तवी नदी के सलमेह, चरी, डिब्बर, जगानू के अलावा रैंबल के दुद्धर नाला शामिल हैं। इस साल भी गर्मी में तवी नदी में तोलडी नाला से लेकर किशनपुर स्ट्रेच में नहाते समय डूबने से करीब पांच युवाओं की मौत हो चुकी है।