{"_id":"65cd2cb3d50e2d4aa20f9836","slug":"udhampur-administration-seal-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-107363-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की अनदेखी पर चार प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की अनदेखी पर चार प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले
Thu, 15 Feb 2024 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
डीसी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने की कार्रवाई, आज भी कई और के खिलाफ उठाए जाएंगे कदम
देविका किनारे भी हुई निशानदेही, जल्द हटेगा अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण अधिनियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ जारी निर्देशों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को डीसी सलोनी राय के दिशानिर्देश पर प्रशासनिक टीम ने शहर के चार प्रतिष्ठानाें को बंद कर ताले जड़ दिए है। इनमें होटल और बैंक्वेट हॉल शामिल हैं। इसके अलावा देविका नदी पर किए गए अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासन की ओर से निशानदेही की गई है।
जल्द देविका को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को तहसीलदार जय सिंह एवं नायब तहसीलदार शाम सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के कुछ होटलों एवं बैंक्वेट हॉल पर ताला जड़ दिया। इसमें एमएच चौक पर स्थित होटल सिंह एक्सिस, होटल सिंह शाइन, होटल देविका सहित चोपड़ा शॉप स्थित संगम पैलेस बैंक्वेट हॉल शामिल है।
कार्रवाई करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने बताया कि जेएंडके प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जिला मजिस्ट्रेट के पास आदेश आया था, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। तहसीलदार जय सिंह ने बताया कि अभी तक तीन होटल और एक बैंक्वेट हॉल पर ताले लगाए हैं। यह कार्रवाई इन हाेटलों में प्रदूषण नियत्रंक उपायों में कमी को लेकर की गई है। आगे 7 से 8 बैंक्वेट हाल और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के नाम भी नोटिस में शामिल है, जिन पर वीरवार को कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों एवं नियमों को पूरा करने पर ही प्रतिष्ठानों के संचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर देविका नदी पर काफी समय से अतिक्रमण को लेकर गर्माए मुद्दे पर भी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिसके तहत देविका किनारे निशानदेही का काम शुरू कर दिया गया है और लोगों को अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके चलते कई लोग प्रशासन का सहयोग करते हुए खुद अतिक्रमण हटाने लग गए हैं। बहरहाल प्रशासन की ओर से जो भी निशानदेही के आधार पर अतिक्रमण विरोध अभियान कल से शुरू कर दिया जाएगा।